अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आज बुधवार को ‘विक्टोरिया प्रीमियर लीग’ (VPL) का भव्य आगाज हो गया है।
डीएम व एसएसपी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
इस प्रतियोगिता के पहले ही दिन क्रिकेट प्रेमियों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सन साइन वॉरियर्स ने शिव शक्ति की टीम को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में मेन ऑफ द मेच का खिताब हर्ष गैड़ा को दिया गया।
क्रिकेट मैच के परिणाम
जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन साइन वॉरियर्स की टीम ने संयम और आक्रामक खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली।
रहे मौजूद
इस मौके पर उद्घाटन के अवसर पर आयोजक मनोज सिंह पवार, पार्षद वंदना वर्मा, अंजू बिष्ट, प्रत्येश पांडे, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, दीप चंद्र जोशी, अंकित पांडे, जगदीश चौहान, आबिद अली खान, सूरज वाणी, आशीष भारती, छात्र उपाध्यक्ष रश्मि पांडे, नेहा टम्टा, अंकिता कपिल, कैलाश मेहरा, राजेंद्र राणा, गोविंद बिष्ट, देव सिंह कनवाल, कुंदन राम, हेम आर्य, योगिता जोशी, राजेंद्र सिंह लटवाल, पंकज बिष्ट और ललित कनवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।