उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (21 मार्च, मंगलवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, वि. सं. 2079)

Ten

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज देहरादून से नैनीताल स्थित एरीज में स्थापित चार मीटर आईएलएमटी (इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप) का वर्चुअली उद्घाटन किया।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का शुभारंभ किया। कहा- हिमालयी राज्य आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। इन आपदाओं से निपटने का ‘‘प्रोएक्टिव अप्रोच’’ (पूर्व तैयारी) ही एक उपाय है।
◆ भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग की ओर से उत्तर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 मार्च तक देहरादून में किया जा रहा है।
◆ बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
◆ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में चिन्हित की गई सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर लिया गया।
◆ “आने वाले समय मे श्री केदारनाथ धाम, श्री बदरीनाथ धाम व हेमकुंट साहेब आपको नए रूप में देखने को मिलेंगे।” : मुख्यमंत्री
◆ SDRF उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी में वन आरक्षियों को आपदा प्रबंधन संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आपदा के प्रकार, प्राथमिक उपचार, लिफ्टिंग मूविंग, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रैचर बनाना व रिवर क्रॉसिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गयी।
◆ गुजरात में आयोजित हुई 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखंड पुलिस के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार 50मी. कंपाउंड स्पर्धा में जीता कांस्य पदक।
◆ यूपी सिंचाई विभाग की ओर से मंगलवार को हर की पैड़ी पर अचानक जल रोक दिया गया। जल करीब दो घंटे के लिए रोका गया।
◆ उत्तराखंड के तीन खेल प्रशिक्षकों को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड और तीन खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार सहित कुछ अन्य पुरस्कारों केे लिए चयनित किया गया है।