बागेश्वर: मरीज को लेने जा रही  एंबुलेंस दीवार से टकराई, बड़े वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस सामने से आ रहे बड़े वाहन को बचाने के प्रयास में दीवार से टकरा गई।गनीमत रही कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ ।

दीवार से टकराई एंबुलेंस, वाहन क्षतिग्रस्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर में सोमवार की रात मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस दीवार से टकरा गई। जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कॉर्डिेनटर कमल ने बताया कि सोमवार की रात करीब तीन बजे एंबुलेंस मरीज को लेने जा रही थी। मार्ग पर अचानक बड़ा वाहन सामने से आ गया। उससे बचने के प्रयास में एंबुलेंस दीवार से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ है। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।