उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टनकपुर में टनकपुर- बनबसा नेशनल हाईवे के पास एक मारुति शिफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।
डिवाइडर से टकराई कार
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मारुति कार संख्या यूपी32 जेई 0308 बनबसा से मां पूर्णागिरि दर्शन को आ रही थी। तभी चालक की झपकी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों तहसील महमूदाबाद, जिला सीतापुर, यूपी निवासी 24 वर्षीय अजय वर्मा पुत्र रामपाल और 25 वर्षीय रोहित वर्मा पुत्र रामगोपाल घायल हो गए। जबकि सीतापुर, यूपी निवासी चालक अनुज वर्मा, प्रमोद और धनपाल वर्मा को मामूली चोटें आई। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।