उत्तराखंड मौसम अपडेट: सुबह-शाम मौसम में बदलाव, ठंड में इजाफा, जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम  विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 28 नवंबर तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में अगले दो दिन कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक 24 नवंबर को पर्वतीय जनपदों की घाटियों में कोहरा छा सकता है। इसके बाद 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 से 26 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जनपद के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम शुष्क रहने से चारधाम सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि पर्वतीय घाटियों में सुबह के समय कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।