अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर प्रर्दशन जारी, आंदोलनकारियों ने गाए जनगीत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में छावनी परिषद से चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने की मांग के लिए रानीखेत संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है।

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

यह धरना प्रदर्शन 17वें दिन बीते कल रविवार को भी जारी रहा। इस मौके पर गांधी चौक स्थित धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने जनगीत गाए। जिस पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक नगर पालिका में शामिल नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर संघर्ष समिति के हेमंत माहरा, खजान जोशी, प्रमुख हीरा रावत, विमल सती, पूर्व प्रमुख रचना रावत, नेहा माहरा, दीपक गर्ग, मोहन नेगी, गिरीश भगत, दीप भगत, कैलाश पांडे, उमेश भट्ट सहित कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।