उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में सोमवार तीन अप्रैल को पूर्व सैनिकों ने वन रैंक-वन पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
पूर्व सैनिकों का प्रर्दशन
इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार से वन रैंक वन पेंशन में आई अनियमितताओं को दूर करने की मांग की। साथ ही बागेश्वर में तो पूर्व सैनिकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया तो लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार करेंगे। वहीं उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में भूतपूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन में आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन किया। इसके अलावा नैनीताल के रामनगर में भी पूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।