नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट को जल्द चार नये जज मिलने वाले हैं। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के तीन वकीलों राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और सुभाष उपाध्याय को उच्च न्यायालय का जज बनाने के संस्तुति की है।
हाईकोर्ट को मिलेंगे नये जज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेजियम ने ये संस्तुति सितंबर 2022 में की थी। हाईकोर्ट के कॉलेजियम की संस्तुति की फाइल इसी महीने पहली अप्रैल को उच्चतम न्यायालय पहुंची। उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा भेजी गई संस्तुति की फाइल पर उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने भी अपनी मुहर लगा दी है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि अतिशीघ्र नैनीताल उच्च न्यायालय को 4 नए जज मिल जाएंगे।