आज 01 अक्टूबर 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। कामकाज को लेकर नए विचार आएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाता रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज परिस्थितियां सकारात्मक नजर आ सकती हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला लाभ दे सकता है। वहीं, अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना मन को खुश कर सकती है। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में लाभ मिलेगा। आज समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का दिन है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी और नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य का साथ मिलने से कई काम उम्मीद से आसानी से पूरे हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। हालांकि अपनी छवि और प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि कोई व्यक्ति गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। घर के अधूरे काम निपटाने का अच्छा समय है। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका उत्साह और सकारात्मक सोच हर काम में दिखाई देगा। समझदारी से लिया गया फैसला आपको अच्छे परिणाम दिला सकता है। आध्यात्म और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा, जिससे भीतर से शांति और संतोष महसूस करेंगे। व्यापार में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसरों के दरवाजे खोल सकती है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज व्यापार और भविष्य की योजनाओं के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। आपके फैसलों का अच्छा असर देखने को मिल सकता है और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि काम को लगातार टालते रहना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करें। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आर्थिक मामलों और निवेश से जुड़े फैसलों में सकारात्मकता दिखाई दे सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो यह आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकती है। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचें और आराम के लिए भी समय निकालें। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता के साथ समय बिताने से मन को विशेष संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई महत्वपूर्ण डील अब आगे बढ़ने की उम्मीद है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का कोई प्रस्ताव सामने आ सकता है, जिस पर सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। लंबे समय से दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज मेहनत का परिणाम मिलने से मन में संतोष रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर सामने आ सकते हैं। किसी से किया हुआ वादा आपको अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित करेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। काम से जुड़े नए विचार अभी छोटे लग सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और अपनी स्थिति को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। व्यापार करने वालों को भी अपने प्रयासों का फायदा मिलना शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को उत्साह बढ़ाने वाले संकेत मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा। व्यापार में बदलाव का विचार है तो हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करने के बाद ही कदम उठाएं। परिस्थितियां थोड़ी कठिन हों तो धैर्य आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन सफलता के लिए आलस्य छोड़कर सक्रिय रहना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण बन सकती है। अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव करने का मन बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत को लेकर राहत महसूस हो सकती है और पुरानी परेशानी में कमी आने के संकेत हैं। फिर भी किसी विरोधी की गतिविधि को लेकर सावधान रहना बेहतर रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक कामों की ओर प्रेरित करेगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।