सुबह की ताजा खबरें (17 अप्रैल 2023, सोमवार), विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस

👉चीन को पछाड़ भारत का सबसे बड़ा कारोबारी भागीदार बना अमेरिका, 2022-23 में 128.55 अरब डालर का हुआ कारोबार

👉नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा मई के पहले सप्ताह में होगी

👉सूडान में गृहयुद्ध, एक भारतीय समेत 56 की मौत, 600 से अधिक घायल, विदेश मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

👉विदेशों में रहने वाले नागरिकों के लिए मतदान की व्यवस्था करेगा नेपाल: प्रचंड

👉अमेरिका में भारतीय दूतावास में आयोजित प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न जिलों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए

👉फिनलैंड में यूरोप के सबसे शक्तिशाली परमाणु रिएक्टर का संचालन शुरू

👉इंडोनेशिया के अशांत क्षेत्र पापुआ में अलगाववादियों के हमले में छह सैनिकों की मौत

👉दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना भारत

👉भारत और अमेरिका ने शांतिपूर्ण वैश्विक समुदाय के लिए तैयार की मजबूत नींव- निर्मला सीतारमण

👉उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में मिले 94 नए कोरोना संक्रमित, एक मरीज की मौत

👉उत्तराखंड चारधाम यात्रा में पंजीकरण पांच लाख पार, टूटेंगे कई कीर्तिमान, 50 लाख से ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद

👉उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे विदेशी कोच, सीएम खेल विकास निधि में की गई व्यवस्था

👉आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर जीता मैच वहीं राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीता मैच, शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स