जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए जरूरी खबर, रेलवे में निकली भर्ती

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। नॉर्थ वेस्ट रेलवे में भर्ती निकली है।

इन पदों पर होगी भर्ती

जिसमें असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन पर चयन परीक्षा के माध्यम से होगा और ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जामिनेशन कोटा के अंतर्गत भरी जाएंगी।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में निकले इन पद पर 7 अप्रैल से आवेदन हो रहे हैं। इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 मई 2023 है।

देखें वेबसाइट

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट इस वेबसाइट पर जाएं। ऐसा करने के लिए वेबसाइट का पता ये है – rrcjaipur.in।