Earthquake: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, उत्तराखंड व नेपाल की सीमा के करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा केंद्र

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लखनऊ में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है।

लखनऊ में महसूस हुए भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में गुरुवार की रात कल करीब सवा एक बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड व नेपाल की सीमा के करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। इसके कारण उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलावा लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच व आस-पास के इलाकों में झटके महसूस किए गए हैं। इसमें कोई नुकसान की खबर नहीं है।