अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी तैयारी: कल आयोजित होगी NDA-NA और CDS परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

अल्मोड़ा: जनपद में कल 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने जा रही NDA&NA (II) और CDS (II) 2026 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने कमर कस ली है

की ब्रीफिंग बैठक

जिस पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) हरबन्स सिंह ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व गोपनीयता को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

की जाएगी जांच

सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के जरिए गहन जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों में तैनात कर्मचारियों के भी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। केंद्र के बाहर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। जोनल और सेक्टर अधिकारी लगातार गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

रहें उपस्थित
ब्रीफिंग के दौरान सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें।