आज 30 अक्टूबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1485: हेनरी टुडोर को हेनरी सप्तम के नाम से इंग्लैंड का राजा बनाया गया और उन्होंने टुडोर वंश की स्थापना की।
📗📗1502: पुर्तगाली नाविक वास्कोडि गामा दूसरी बार भारत के कालीकट (कोझिकोड) पहुंचे।
📗📗1611: गुस्ताव द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन के राजा बने।
📗📗1883: आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ।
📗📗1905: रूस के जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को स्वीकृति दी।
📗📗1922:बेनिटो मुसोलिनी इटली के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
📗📗1924: इटली के मिलान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बचत कांग्रेस में विश्व बचत दिवस की शुरुआत हुई।
📗📗1945: भारत आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र (UN) का सदस्य बना।
📗📗1956: दिल्ली में देश का पहला पाँच सितारा होटल अशोक होटल खुला।
📗📗1961: सोवियत संघ ने आर्कटिक महासागर के नोवाया जेमल्या क्षेत्र में अब तक का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन/परमाणु बम ‘त्ज़ार बोम्बा’ (Tsar Bomba) का परीक्षण किया।
📗📗1974: प्रसिद्ध बॉक्सर मुहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बॉक्सिंग खिताब जीता।
📗📗2008: असम के गुवाहाटी समेत 14 स्थानों पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 66 से अधिक लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।