जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने की खबर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

पांच जवान हुए शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजौरी इलाके में आज शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर के दौरान अब तक पांच जवानों के शहीद होने की खबर हैं। सेना ने आज शुक्रवार (5 मई) को कहा कि राजौरी सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में सुबह गंभीर रूप से घायल तीन जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया. इससे पहले सुबह दो जवान शहीद हो गए थे. घटनास्थल पर सेना का हेलीकॉप्टर भी उड़ते हुए देखा गया है