आज 07 अक्टूबर 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। अचानक से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। करियर में नया अवसर या बदलाव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदा देगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और घरेलू कामों में रुचि रहेगी। कारोबार में सहयोग मिलेगा। नया काम करने का मौका भी मिल सकता है। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दिन जोश, उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। लेन-देन में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कारोबार में सफलता मिल सकती है। साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताने से महत्वपूर्ण सीख मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव भविष्य में लाभ देंगे। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और प्रमोशन के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सम्मान बना रहेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। काम के दौरान जल्दबाजी से बचें और संतुलन बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। किसी व्यक्ति की मदद या सही सलाह से काम आसान होगा। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आज निजी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दिन आपके लिए खुशियों और अच्छे संकेतों से भरा रह सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन में सकारात्मकता और उत्साह बढ़ेगा। हालांकि दूर रह रहे किसी अपने की याद आपको भावुक कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम यात्रा का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी को नौकरी या किसी नए अवसर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़े। कोई काम बनते-बनते अचानक रुक सकता है, जिससे थोड़ी बेचैनी होगी, लेकिन स्थिति ज्यादा देर परेशान नहीं करेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं, जिससे मन में नई उम्मीद जाग सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। नए लोगों से होने वाली मुलाकातें भविष्य में करियर या कारोबार के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी और भीतर से अच्छा महसूस होगा। प्रेम संबंधों में कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जहां धैर्य रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी को गुरुजनों की सलाह से दूर करने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन स्थिति संभाली जा सकेगी। वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो आज इस दिशा में आगे बढ़ने का विचार अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो अनुभवी व्यक्ति या योग्य वकील की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। खुद को आगे बढ़ाने और अपनी क्षमता साबित करने की इच्छा आज काफी मजबूत रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। यदि नए वाहन के लिए लोन का आवेदन किया हुआ है, तो उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के परीक्षा परिणाम से घर में खुशी और गर्व का माहौल बनेगा। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण काम या फैसले को लेकर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा और लोगों के बीच पकड़ मजबूत हो सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। आज का दिन हल्के-फुल्के और खुशनुमा पलों से भरा रह सकता है। दोस्तों या अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की परेशानियों में जरूरत से ज्यादा उलझने से बचें, वरना उनका तनाव आपके हिस्से भी आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से मन काफी खुश होगा। यदि किसी दूसरे व्यक्ति का वाहन चला रहे हैं तो विशेष सावधानी रखें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन मन को सुकून देने वाला रहेगा। संतान की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज या उपहार मिलने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।