बागेश्वर: लंपी वायरस का प्रकोप, चपेट में आए 693 पशु, पशुपालक चिंतित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मवेशियों में लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। इससे पशुपालक काफी परेशान हैं।

पशुपालन विभाग की टीम कर रही गांव-गांव जाकर जांच

मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 695 गोवंश में लंपी वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं उपचार के बाद 262 मवेशी ठीक हो गए हैं जबकि 433 का उपचार चल रहा है। इसके अलावा पशुपालन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर मवेशियों की जांच और इलाज कर रही हैं। लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है।