अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था द्वारा जीजीआईसी पारकोट में 100 छात्राओं को कॉपियां व लेखन सामग्री का किया गया वितरण

महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र विकास संस्थान व महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के सहयोग से बिन्ता जीजीआईसी पारकोट में 100 निर्धन छात्राओं को कापियां व लेखन सामग्री का वितरण किया गया। 

10 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरित किये गये

10 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरित किये गये । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र  सिंह कैड़ा  प्रधानाचार्य जीजीआईसी बिन्ता रहे। मुख्य अतिथि तथा जीजीआईसी पारकोट की प्रधानाचार्य  दीपा कपटोला  तथा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष  रीता दुर्गापाल चन्द्र मणी भट्ट  ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया तथा छात्रों ने स्वागत तथा सरस्वती वन्दना की । जीजीआईसी पारकोट की छात्राओं ने पंजाबी डान्स तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य दीपा कपटोला ने महिला कल्याण संस्था का विद्यालय में कार्यक्रम करने हेतु आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। संचालन संस्था की सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र कैड़ा  ने महिला कल्याण संस्था के गरीब बच्चों को कॉपी लेखन सामग्री वितरित करने पर उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में संस्था की उपसचिव गीता शाह, कोषाध्यक्ष सुनैना  मेहरा,संरक्षक  आशा कर्नाटक, सुश्री आशा पंत ,अनीता रावत, रमा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी,  चन्दमणी भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य  कैलाश  शिव मंदिर  के पुजारी  अभिभावक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सामाजिक ‌कार्यकर्ता कमला कैड़ा, प्राईमरी पाठशाला की प्रधानाध्यापक लक्ष्मी आर्या सहित अभिभावक  शिक्षिकायें ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित तथा संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।