अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित हुआ स्टेम लैब, विधायक ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्टेम लैब स्थापित हो गया है।

विधायक रहें मुख्य अतिथि

आज शुक्रवार को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से डायट में स्टेम लैब का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस लैब के माध्यम से शिक्षक व छात्रों को विज्ञान व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हें जनपद के राजकीय विद्यालय में इसी प्रकार की लैब स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाभांवित करने का प्रयास करना चाहिए। डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी ने कहा कि स्टेम लैब के माध्यम से डाइट में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली शिक्षक, प्रशिक्षु व छात्र लाभांवित होंगे।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में बीईओ प्रकाश जंगपांगी, हरीश रौतेला, निर्मल रावत, विनोद कुमार राठौर, नीरज जोशी, शिवम द्विवेदी, रमाकांत शर्मा, हितेश बिरौडिया, बीना बोरा आदि मौजूद रहे।