खाता फ्रीज होने पर अब मिलेगी पूरी जानकारी: RBI के नए नियमों में ग्राहक को 7 दिन में जवाब देने का हक, 31वें दिन हट सकती है रोक, देखें यह नये नियम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक खातों पर लगने वाली रोक को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

रोक पर बड़ा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने 27 नवंबर 2026 को नए नियम जारी किए हैं, जिसके तहत संदिग्ध लेनदेन के मामले में खाता फ्रीज या रकम निकालने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है।
​अभी तक साइबर धोखाधड़ी से जुड़े किसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन के चलते बैंक खाता ब्लॉक या रकम निकालने पर रोक लगाते थे, तो ग्राहकों को अक्सर यह स्पष्ट नहीं हो पाता था कि रोक क्यों लगाई गई है और इसे हटवाने की प्रक्रिया क्या है। नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों को ग्राहक को कारण और आगे की प्रक्रिया की जानकारी देनी होगी। जानकारी के अनुसार, ये नए नियम 1 जुलाई 2027 से लागू होंगे। हालांकि, बैंक यदि चाहें तो इन नियमों को तय तिथि से पहले भी लागू कर सकते हैं।

​नए नियमों की मुख्य बातें

• ​रोक से पहले जांच और कारण बताना: धोखाधड़ी के संदेह पर बैंक को खाते या रकम निकालने पर रोक लगाने का अधिकार होगा, लेकिन इससे पहले जांच जरूरी होगी और ग्राहक को रोक का कारण व उसे हटवाने का तरीका बताना होगा।
• ​जवाब के लिए 7 दिन का समय: ग्राहक को अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 7 दिन (एक सप्ताह) का समय मिलेगा।
• ​बैंक की जांच की समयसीमा: ग्राहक का जवाब मिलने के बाद बैंक को भी 7 दिन के भीतर उसकी जांच पूरी करनी होगी।
• ​पुलिस को भेजा जाएगा मामला: यदि ग्राहक जवाब नहीं देता या बैंक को जवाब संतोषजनक नहीं लगता है, तो मामला पुलिस को भेजा जाएगा।
• ​31वें दिन रोक हटने का प्रावधान: पुलिस को मामला भेजने के एक महीने के भीतर यदि रोक जारी रखने का कोई कानूनी आदेश नहीं मिलता है और बैंक जांच से संतुष्ट होता है, तो 31वें दिन रोक हटानी होगी।
• ​शिकायत निवारण व्यवस्था: बैंकों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जिनके पास ग्राहक शिकायत कर सकेंगे और 30 दिन के भीतर शिकायत का समाधान करना अनिवार्य होगा।
​