पिथौरागढ़: शादी में सम्मिलित होने जा रही बुजुर्ग महिला को लूटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के घोरपट्टा के जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस व  एसओजी ने महिला की हत्या करने वाले को लूट के समान सहित बिन्दुखत्ता से धर दबोचा।

तेरह मई को शव हुआ था बरामद

दिनांक 13 मई 2023 को घोरपट्टा के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था जिसे थाना डीडीहाट पुलिस द्वारा पंचायतनामा कर शिनाख्त हेतु प्रचार प्रसार किया गया । दिनांक 15 मई 2023 को मृतक महिला के नाती  संजय सिंह द्वारा  महिला की शिनाख्त  हीरा देवी पत्नी स्व0  हरलाल सिंह निवासी फुलतड़ी थाना जौलजीबी के रूप में की। तथा बताया कि उनकी नानी मृतका हीरा देवी उपरोक्त दिनांक 12 मई 2023 को शादी में सम्मिलित होने हेतु अपने ग्राम फुलतड़ी से कालिका धारचुला को निकली थी परन्तु वहां नही पहुँची। जिसकी मृत्यु होने के सम्बन्ध में सूचना मिली ।

लूट और हत्या की थी आशंका

मृतक  महिला के शरीर से जेवर भी गायब थे जिससे लूट और हत्या का होना प्रतीत हो रहा था । जिस सम्बन्ध में कोतवाली डीडीहाट में धारा 364/302/392 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

टीम गठित की गई

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट  परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट उ0नि0  हिमांशु पन्त व प्रभारी एसओजी उ0नि0 हेम तिवारी के नेतृत्व में उक्त मामले का खुलासा करने हेतु पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गयी ।

चौबीस घण्टे के अन्दर ही खुलासा

टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त घटना का 24 घण्टे के अन्दर ही खुलासा करते हुए दिनांक 17.05.2023 को  महिला की लूट व हत्या करने वाले अभियुक्त उमेद राम को सर्विलांस की मदद से बिन्दुखत्ता के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से लूट का सामान भी बरामद किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त- अभियुक्त उमेद राम पुत्र स्व0 आनन्द राम निवासी ग्राम तोली, बंगापानी थाना जौलजीबी पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष ।
बरामद माल- एक जोड़ी सोने के कान के कुण्डल, एक सोने का गुलबन्द ।

पुलिस टीम
1-निरीक्षक हिमांशु पन्त- SHO कोतवाली डीडीहाट
2-उ0नि0 बसन्त टम्टा –कोतवाली डीडीहाट
3-उ0नि0 हेम तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0
4- हे0 का0 भुपेन्दर सिंह- एस0ओ0जी0
5- का0 सत्येन्द्र सुयाल- एस0ओ0जी0
6-का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0
7-का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस