अल्मोड़ा: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई: 1.83 लाख रुपये की स्मैक के साथ 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

​अल्मोड़ा:  एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश‌न में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर एसओजी (SOG) टीम ने 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1,83,300 आंकी गई है। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम 5 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान ITI गेट के सामने खत्याड़ी मार्ग से एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की (उम्र 26 वर्ष), पुत्र पूरन लाल, निवासी खत्याड़ी बस्ती (थाना व जिला अल्मोड़ा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा (FIR NO – 108/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (नशा कहाँ से लाया गया और किसे बेचा जाना था) को खंगालने में जुटी है, ताकि इस नशीले कारोबार के मुख्य नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।


​पुलिस टीम रहीं शामिल

​कार्रवाई करने वाली एसओजी अल्मोड़ा की टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।