अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में छावनी से संपूर्ण आजादी की मांग को लेकर नागरिकों का धरना पिछले 62 दिनों से लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री से इस मसले का प्रस्ताव कैबिनेट में पास कर केंद्र को भेजने की अपील
जिस पर वक्ताओं ने कहा कि लोग छावनी के जटिल कानूनों से त्रस्त हैं। भवन निर्माण, मरम्मत करने की अनुमति तक आसानी से नहीं मिल पाती। इसीलिए आजादी के शीघ्र बाद से ही छावनी क्षेत्र की सिविल एरिया को नगर पालिका बनाने की मांग की जा रही है। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पासकर रक्षा मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया है।
यह लोग रहें मौजूद
धरने के दौरान गिरीश भगत, हेमंत माहरा, कैलाश पांडेय, खजान जोशी, उमेश भट्ट, विमल सती आदि मौजूद रहे।