अल्मोड़ा: जिले के तीन स्टेट हाईवे पर जल्द बनेंगे 16 नए पुल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के तीन स्टेट हाईवे पर सालों पुराने जर्जर पुल है, जिनसे जल्द मुक्ति मिलेगी।

जानें

मिली जानकारी के अनुसार एसएच-14, 32 और 33 में 16 नए पुल बनेंगे। बताया गया है कि इनकी भार क्षमता भी अधिक होगी। जल्द पुल की डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसमें 63 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें अल्मोड़ा जिले में खैरना-रानीखेत-मोहन (एसएच-14), मरचूला-सराईखेत (एसएच-32) और भिकियासैंण-देघाट (एसएच-33) में 16 पुल ऐसे चिह्नित हैं।