अनियंत्रित गति से आ रही कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा
कुंडा थाना क्षेत्र के केसरी गणेशपुर निवासी विकास अपनी पत्नी रजनी(30) के साथ कल्याणपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। फोरलेन हाईवे पर ढकिया गुलाबों के पास अनियंत्रित गति से आ रही बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर दी। जिससे बाइक सवार रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति विकास मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना के बाद मौके पर टांडा चौकी प्रभारी मनोज जोशी भी पहुंच गए। इस दौरान कार चालक वहां से कार छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
चालक फरार
मृतका की दो बेटियां है और मृतका 5 माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक अभी फरार हैं। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।