March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (5 अक्टूबर, मंगलवार , आश्विन, शुक्ल पक्ष, नवमी, वि. सं. 2079) 

Ten

◆ उत्तरकाशी में द्रौपदी के डंडा-2 पर्वत शिखर पर हुए हिमस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना के जवान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल के साथ फंसे हुए प्रशिक्षुओं को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, तुलसी माला औरं प्रसाद भेंट किया। राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम आए श्रद्वालुओं से बातचीत भी की और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

◆ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ विजया दशमी का पर्व मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री का बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

◆ यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत के वन भूमि पर बने दो अवैध रिजॉर्ट को प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

◆ रुड़की छावनी का एक सहायक अकाउंटेंट हनी ट्रैप में फंस गया। सिविल लाइंस कोतवाली में शासकीय गुप्त बात अधिनियम समेत अन्य धाराओं में सैन्यकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फोन को मेरठ के सैन्य अधिकारियों ने कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

◆ उत्तराखंड में होटल और रिजॉर्ट में 821 महिलाएं ऐसी हैं जो बिना सत्यापन के नियुक्त किए गए 7243 पुरुषों के साथ काम कर रही थीं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।

◆ अल्मोड़ा में इस वर्ष 22 पुतले बनाए गए हैं। दशहरा पर्व पर कभी अल्मोड़ा में रावण कुल के 36 पुतले तक बनाए जाते थे। लेकिन कोरोना महामारी के बाद इसमें कमी देखी गई।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

◆ मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई जनपदों में 05-07 अक्टूबर को येलो, ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है।