अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर साइबर ठगी से बचने के लिए एक ऑडियों संदेश जमकर वायरल हो रहा है। यह ऑडियों संदेश एसएसपी अल्मोड़ा के नाम से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ऑडियों
मिली जानकारी के अनुसार इसमें कहा जा रहा है कि यहां नये तरीके से फ्रांड करने वाले दो व्यक्ति घूम रहे है, गांव में जाकर गरीब लोगों को अपना शिकार बना रहे है। केवाईसी, वृद्धा अवस्था पेंशन को अपडेट करने के लिये पूरी जानकारी लेकर अपने ठगी का शिकार बना रहे है। ऑडियों में कहा गया कि ऐसे व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस के 112 में जानकारी समेत पुलिस को नजदीकि पुलिस थाना या चौकी में सूचना देने की बात कही गई है। वायरल हो रही ऑडियो क्लिप को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस द्वारा इस ऑडियों को पुलिस कार्यालय से जारी होने से इंकार किया जा रहा है।पुलिस ने भी लोगों को ऑडियो को प्रसारित नहीं करने की अपील जारी की है।