अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में जल्द ही दिल्ली एम्स की तर्ज पर हाईटेक ओटी स्थापित की जाएगी।
जिला अस्पताल में मिलेगी यह सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में विश्व बैंक के सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कवायद वर्ष 2020 में शुरू हुई थी। जिसके बाद अब विश्व बैंक के सहयोग से पंद्रह करोड़ रुपये से यहां आधुनिक ओटी के साथ ही सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित होगी। इसके अलावा आधुनिक लैब भी बनाई जाएगी। इन सुविधाओं के विस्तार से जिले की बड़ी संख्या की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।