हल्द्वानी: महिला को मेडिकल विभाग में नौकरी का झांसा देकर व्यक्ति ने  लिए 75 हजार रुपये

एक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर महिला से 75 हजार रुपये ले लिए। रुपये नहीं लौटाने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक तल्ली हल्द्वानी धान मिल निवासी रेनू अधिकारी ने तहरीर दी है। कहना है कि जानने वाले सुरेश जोशी ने उन्हें मेडिकल विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। बदले में उनसे 75 हजार रुपये ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल कर रहा। उन्होंने पुलिस से आरोपी से रुपये वापस दिलाने की मांग की है।