अल्मोड़ा: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की जिलास्तरीय बैठक हुई संपन्न

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शासन से मांग की गयी कि विक्रेताओं के प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण योजना तथा सादीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत बातें की गई कि खायाम के बिलों का तुरंत भुगतान किया जाय। बार, अनुरोध व शासन के आश्वासन के बाद भी शासन द्वारा विक्रेताओं के खापाल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही हैं।

अभी तक बिलों का भुगतान नहीं हो पाया संभव

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक माह के अंदर विक्रेताओं के बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो समिति को भुगतान करने को मजबूर होना पड़ेगा। पूर्व में जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा भी बैठक में आश्वासन दिया गया था कि विक्रेताओं के बिलों के भुगतान हेतु शासन से की जायेगी। परन्तु भुगतान अभी तक संभव नहीं हो पाया है, अन्त में पूर्व सरकारी गल्ला विक्रेता अमर सिंह भेद के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शान्ती की की गयी।

उपस्थित रहे

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय साह (हिमवू) महामन्त्री केसर खनी, अमय साह, आनन्द सिंह कनवाल, बाहेडीए से प्रकाश , प्रमोद पाण्डे, किशन राम, विशन सिंह, दिनेश गोयल, महेन्द्र सिंह, सुरेश साँगा, देवेन्द्र कुमार, दिनेश चंद्र जोशी, देवेन्द्र चौहान, दीपक साह, पंकज कपिल, पान सिंह गोविन्द सिंह, विपिन तिवारी, नारायण सिंह, विरान सिंह संदीप नन्दा, प्रमोद पवार आदि उपास्थित रहे।