अल्मोड़ा: “विधायक-मंत्री बाद में, सबसे पहले आपकी बेटी हूं”: सोमेश्वर में भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, गिनाए विकास कार्य, किया संवाद


​

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत सोमेश्वर विधानसभा के रनमन और स्याही देवी मंडल के मनान शक्ति केंद्र में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक रेखा आर्या ने शिरकत की।

कार्यक्रम का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर 27वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य हमारे पूर्वजों के सपनों, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी विशेष रूप से याद किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

​जनता से संवाद के दौरान हुईं भावुक

क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह विधायक और कैबिनेट मंत्री बाद में हैं, सबसे पहले सोमेश्वर की जनता की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो स्नेह और विश्वास दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और ऊर्जा है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

​रहे मौजूद

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, विधानसभा विस्तारक विनोद कुमार पंत, विधानसभा प्रभारी दीप भगत, बूथ अध्यक्ष दया कृष्ण जोशी, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, ललित नयाल, नंदन राणा, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक संजय स्यूनरी, कमल सनवाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष हेम जोशी, ममता पांडे और गीता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।