अल्मोड़ा: बीजेपी की लाभार्थी सम्मेलन जागेश्वर विधानसभा की बैठक लमगड़ा में हुई संपन्न..केंद्र सरकार के विकास कार्यों से जनता को कराया अवगत

भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी सम्मेलन विधानसभा जागेश्वर की बैठक लमगड़ा में सम्पन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की। रमेश बहुगुणा ने आये मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। आने वाले 2024 में जागेश्वर विधानसभा से पूरे लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीत दिलाकर एक कमल संसद में पहुँचाने में अपना योगदान देगें। संचालन जिलामंत्री व समस्त कार्यक्रमों के जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी ने व मंडल महामंत्री विजय सतवाल ,दिनेश पांडे ने किया।

नरेन्द्र मोदी ने बड़ी सूझबूझ से देश की जनता को कोरोना महामारी से बचाया

कार्यक्रम की मुख्यवक्ता प्रदेश सह प्रभारी व उत्तर प्रदेश की ढौरहरा सीट से सांसद रेखा वर्मा ने लाभार्थी सम्मेलन में कहा कि हमारी केन्द्र सरकार के नौ साल पूर्ण हो गये हैं।हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्प बद्ध है। जिस प्रकार से हमारी सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक काम किये हैं। वह किसी से छूपे नही हैं। कोरोना काल में जिस प्रकार दुनिया में अफरा तफरी फैली हुई थी और ना कोई वैक्सीन ना ही कोई दवाईयां बन पायी थी फिर भी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी सूझबूझ से देश की जनता को इस महामारी से बचाने का सराहनीय काम किया। वही हमारे देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन, दवाइयां, सैनीटाजर, मास्क अपने देश में निर्मित कर देश को ही नहीं अपितु दुनिया को बचाने का काम किया। मोदी ने कोई भूखा पेट न रहे इसलिए निशुल्क राशन वितरण किया तथा निशुल्क वैक्सीन की व्यवस्था कर अपने देश ही नहीं दुनिया को बचाने में अहम भूमिका निभाई।

मोदी ने विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने में निभाई अहम भूमिका

विदेशों में फसे भारतीय नागरिकों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये हमारे देश के प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता का ही नतीजा है हम सुरक्षित रह पाये मोदी ने विश्व पटल पर भारत की भूमिका आज किसी से छुपी नहीं है। कई विकसित देश मोदी को अपना आदर्श मान चुके हैं। ये हम सब भारतीयों के लिये गर्व की बात है।

बारह तीर्थों को जोड़ने का किया जा रहा था ऐतिहासिक काम

अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये उत्तराखन्ड को पहले चार धाम यात्रा के लिये जाना जाता था। अब हर जिले को जोड़कर बारह तीर्थों को जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में आये समस्त लाभार्थीयो से सांसद अजय टम्टा ने जागेश्वर विधान सभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिये विधायक मोहन सिहं मेहरा को केन्द्र में रुके विकास कार्यों के अपनी ओर से भरसक प्रयास किया जायेगा। गांव गांव को सड़कों से जोड़ने के लिये केन्द्र सरकार से स्वीकृति दिलवाकर आम जन मानस को राहत देने का काम हमारी सरकार कर रही है। महिलाओं को धुएं से बचाने के लिये गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन तथा एक साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने का काम हमारी सरकार ने किया है। पांच लाख तक स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पांच साल में तीस हजार रुपया सीधे किसानों के खाते में डालने का काम हमारी केन्द्र की सरकार ने किया है।

उज्जवला योजना के तहत आज हर घर में है गैस कनेक्शन

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि हमारी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत 24642 गैस कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत 1,28,792 घरो में पेयजल कनेक्शन 10,966 घरों में बिजली देने का काम हमारी सरकार ने किया है,ऐसे अनेकों योजनाएं हैं जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा धामी की सरकार अपने एजेंडे पर काम कर रही है। आमजन की जहां जैसी जरूरत हो उस पर ध्यान देने काम कर रही है। हमारे विधानसभा में ऐसी कई सड़कें जो केंद्र सरकार से स्वीकृत होनी थी उसको स्वीकृत कराने में हमारे सांसद अजय टम्टा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया। विधानसभा की जनता उनके इस काम के लिए आभार प्रकट करती है पूर्व में पेयजल समस्याओं से ग्रसित गांव को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल नल में जल ऐसा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व महासम्पर्क अभियान के विधानसभा संयोजक प्रकाश भट्ट, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत, देवकी बिष्ट महिला मोर्चा की सोशल मीडिया , प्रदेश सह प्रभारी पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा आर्य, मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, कुंदन नगरकोटी, लक्ष्मण सिंह डसीला, हरीश प्रसाद,महामंत्री मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह डसीला,जगदीश काण्डपाल, कुंदन सिंह बिष्ट, शंकर सिंह मनराल,प्रकाश आर्य, भगवत फर्त्याल, प्रेम सिंह, हरिश बिष्ट, अमरनाथ सिंह बोरा, हरीश बोरा, हरि सिंह बिष्ट, जे. प्रमुख दीवान सिंह बोरा, मंडल मिडिया प्रभारी रमेश बोरा, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश आर्य , मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता ढेला, धना धौनी, हयात सिहं धौनी आदि उपस्थित रहे।