उत्तराखंड: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में एशियन चैंपियनशिप 2026 आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 नवंबर को हुई ट्रायथले स्पर्धा में देवभूमि के एथलीटों ने 11 स्वर्ण पदक और छह रजत पदक समेत कुल 17 पदकों पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ-साथ टीम इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जिस खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
पदक विजेताओं का शानदार प्रदर्शन
• दोहरे स्वर्ण पदक विजेता: प्रतियोगिता में आदित्य नेगी, यशवर्धन सिंह चौहान और ममता खाती ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक जीते।
• स्वर्ण और रजत दोनों पर कब्जा: करण नेगी, भार्गवी रावत, शौर्य पटेल और डिंपल ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक हासिल कर पदक तालिका में प्रदेश की स्थिति मजबूत की।