नैनीताल: झाड़ियों के पीछे छिपकर बना रहे थे चोरी की योजना, पुलिस ने भेजा जेल

नैनीताल के हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले जेल भेज दिया है।

झाड़ियों की आड़ में छिपकर बना रहे थे चोरी की योजना

एसआई संजीत राठौड़ ने बताया कि रेलवे पटरी की झाड़ियों की आड़ में छिपकर दो युवक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ उर्फ नन्दू निवासी जवाहर नगर वार्ड नम्बर 14 वनभूलपुरा, शिवम निवासी जवाहर नगर आरामशीन के पास वनभूलपुरा होना बताया।

आरोपियों को भेजा जेल

तलाशी में उसके कब्जे से आला नकब, प्लास पेचकस, एक चाबी का गुच्छा एवं टार्च बरामद हुए। आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।