अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल शैल अल्मोड़ा में योग प्रशिक्षक रक्षित बिष्ट के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा एक वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिविर का आयोजन
इस योग शिविर में बच्चों द्वारा विभिन्न मुद्राओं में योग का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों द्वारा भी योग कर स्वास्थ्य लाभ किया गया इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक तारु तिवारी द्वारा कहा गया कि योग हमारी नियमित दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए, जिससे हम स्वस्थ रह सके। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस वर्ष योग वासुदेव कुटुंबकम की भावना के साथ संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इस धरती पर रहने वाले प्राणी के स्वस्थ कामना के साथ सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
यह लोग रहें उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ममता पांडे , कार्यालय प्रभारी काव्या देवड़ी व सभी स्टाफ ज्योति जोशी , किरन आर्या, गुंजन जोशी , ममता आर्या , विधि मल्होत्रा , रश्मि मेहरा, चंपा सिरारी, रेखा मिरारवार, कमल जोशी , वैशाली खुलवे, दीपा बिष्ट , विमला देवी , हरीश चंद्र जोशी , निर्मला मेहता , मंगला जोशी , रमा तिवारी , आदि उपस्थित रहे।