उत्तराखंड: 14 तहसीलदार बने एसडीएम, जारी हुई सूची, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोक सेवा आयोग की तरफ से नियमित चयन के बाद 14 तहसीलदारों को एसडीएम बनाया गया है।

राज्य को मिले 14 नए डिप्टी कलेक्टर

इससे संबंधित आदेश कार्मिक विभाग की तरफ से जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी सूची जारी कर दी गई है। इस तरह राज्य को अब 14 नए डिप्टी कलेक्टर मिल गए हैं। इनकी तैनाती के आदेश भी जल्द ही किए जाएंगे। इन 14 अधिकारियों को अब जल्द ही एसडीएम के रूप में नए डिवीजन में तैनाती दी जाएगी। जिन्हें तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदोन्नत किया गया है। इन तहसीलदारों को लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार था। इसके लिए हाल ही में डीपीसी की गई थी।

देखें नए एसडीएम की लिस्ट

जिन तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें यशवीर सिंह, अमृता शर्मा, विपिन चंद्र पंत, नीलू चावला, चंद्रशेखर, श्रेष्ठ गुनसोला, मंजू राजपूत, मुकेश चंद रमोला, पूनम पंत, नवाजिश खलीक, शालिनी मौर्य, आशीष चंद्र, मनजीत सिंह गिल और अबरार अहमद के नाम शामिल हैं।