नैनीताल: पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणें ने नैनीताल पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित कराया हास्य कवि सम्मेलन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 26-06-2023 की सांय आई0जी0 कुमायूँ द्वारा पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव का दूर करने हेतु कोतवाली के पीछे सभागार में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन कराया गया जिसमें वेद प्रकाश अंकुर हल्द्वानी , राजकुमार भण्डारी नैनीताल, तथा हरीश यमदूत मुम्बई द्वारा अपने कविताओं से पुलिस कर्मियों को हंसी के ठहाके लगाये तथा वरिष्ठ क्लिनिक साइकोलोजिस्ट डॉ. युवराज पंत , डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी, नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिये ।
         
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा भी पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने हेतु दिए महत्वपूर्ण टिप्स

1-     पुलिस कर्मी  ड्यूटी की अधिकता एवं व्यस्तम जीवन के चलते अक्कर अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं।
2-     कई बार उनके घरों में महत्वपूर्ण कार्य होने पर अवकाश भी नहीं मिल पाता है जिससे व कफी तनाव में रहते है इसके चलते कई बार अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर तक हो जाते हैं तथा कभी-कभी तनाव इतना बढ़ जाता है कि वह आत्महत्या करने तक का कदम उठा लेते हैं।
3-     अपने परिवार को समय न दे पाने के कारण तनाव की वजह से  पुलिस कर्मियों का व्यवहार जनता के प्रति व्यवहार भी अच्छा नहीं रहता है जिससे जनता के प्रति पुलिस की छवि प्रभावित होती है।
4-     कई बार पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ भी बुरा बर्ताव करने लगते हैं।
5-     पुलिस कर्मयों के इस तरह के तनाव से मुक्त रहने के लिए डॉ. युवराज पंत , मनोचिकित्सक ने कुछ महत्पूर्ण टिप्स दिये , जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी सदैव अपने आप को वर्दी में ना समझे, पुलिस की ड्यूटी से हटकर कोई अन्य कार्य जैसे- खेल खेलना, अच्छा संगीत सुनना , वाचन करना , योगा करना जैसे महत्वपूर्ण बातें बतायी ।
6-     हास्य कविव वेद प्रकाश अंकुर हल्द्वानी , राजकुमार भण्डारी नैनीताल तथा  हरीश “यमदूत” मुम्बई द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर पुलिस कर्मियों को खूब हंसाया।
7-     इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा भी पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रहने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उपस्थित रहे

उक्त सम्मेलन में आई0जी0 कुमायूँ , व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र , अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  भूपेन्द्र सिंह धौनी , क्षेत्राधिकारी लालकुंआ संगीता, क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी एवं समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी नगर क्षेत्र हल्द्वानी उपस्थित रहे।