उत्तराखंड: यहां नवविवाहिता नकदी व जेवर लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, तलाश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में एक युवती नकदी और जेवर लेकर विवाह के छठे दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर नवविवाहिता की तलाश कर रही है।

21 जून 2023 को हुई थी शादी

मंगलवार को नई बस्ती पोस्टमार्टम हाउस निवासी इसरार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा की 21 जून 2023 को उसके बेटे इसरार की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मोहल्ले की ही एक युवती के साथ संपन्न हुई थी। मंगलवार की सुबह उनकी नवविवाहिता बहू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आरोप है कि वह अपने साथ 45 हजार रूपए, नौ तोले सोने के जेवर व 400 ग्राम चांदी भी ले गई है। नवविवाहिता की तलाश करने पर जब वह नहीं मिली, तो पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

नवविवाहिता की तलाश जारी

कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। लापता नवविवाहिता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको बरामद कर दिया जाएगा।