जाॅब अलर्ट: भारतीय नौसेना में अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर निकली भर्ती, यह होगा अनिवार्य

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई हैं। भारतीय नौसेना में अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके जरिए नौसेना में म्यूजिशियन के 35 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। नौसेना की म्यूजिशियन भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के मध्य होना चाहिए। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना भी जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास म्युजिक का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। भारतीय नौसेना में म्यूजिशियन की भर्ती में उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, म्यूजिक स्क्रीनिंग टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून को शुरू हो चुकी है। इंडियन नेवी एमआर म्यूजिशियन भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2023 है।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।