अल्मोड़ा: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: डबल हेलमेट के प्रति किया जागरूक, नियम तोड़ने वालों पर चालान

​अल्मोड़ा: जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लमगड़ा पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले सवारियों को डबल हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
​
किया जागरूक

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने जिले में ओवरलोडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग और डबल हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना व चौकी क्षेत्रांतर्गत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना डबल हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए। वहीं, जो वाहन चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेलमेट का प्रयोग कर रहे थे, पुलिस ने उनकी सराहना की और अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।