उत्तराखंड: सीसीटीएनएस में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड को मिला प्रथम स्थान, डीजीपी ने दी बधाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) रिपोर्ट आई है।

यह रहा रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान और पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में उत्तराखंड 97.44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश 96.15 प्रतिशत के साथ दूसरे, अरुणाचल प्रदेश 90.67, मिजोरम 88.06 और त्रिपुरा 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है।