जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए जरूरी खबर, IBPS में निकली बंपर पदों पर भर्ती

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने सीआरबी क्लर्क-XIII की भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें अब 4545 रिक्तियों पर भर्ती होगी। इससे पहले ये 4045 थी। इनमें अब 500 पोस्ट और जोड़ी गई हैं। आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष योग्यता है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए अधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की एडिटिंग और शुल्क के भुगतान सहित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई तक किए जा सकते हैं।