उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के श्रीनगर में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के सीटीसी (केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में बुधवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ।
एसएसबी की पासिंग आउट परेड
जिसमें इस दौरान 53 उप निरीक्षकों ने कड़े प्रशिक्षण के बाद अंतिम पग पार किया। इसमें इस वर्ष 38 युवक और 15 युवतियों ने सरहद की रक्षा की शपथ ली।