अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले में उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा जारी है। शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटर के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई गई। इसमें कुल पंजीकृत 262 परीक्षार्थियों में से 245 ने परीक्षा दी, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल में 23 और इंटर में 223 परीक्षार्थी हुए शामिल
जिले के 11 केंद्रों में आयोजित परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को हाईस्कूल संस्कृत में पंजीकृत 27 छात्रों में से 23 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि इंटर भौतिक विज्ञान, गणित और रसायन विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 235 परीक्षार्थियों में 223 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई परीक्षा
प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि सभी केंद्रों में हाईस्कूल संस्कृत, इंटर गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।