नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी उन पर मकान छोड़ कर जाने का दबाव भी बना रहा है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल तिवारी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार शारदा फैक्ट्री दमुवाढूँगा काठगोदाम शीशमहल निवासी शमरोज खान ने पुलिस में तहरीर दी है कि उनका पड़ोसी गोपाल तिवारी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह उनके साथ गाली गलौच व मारपीट करता है। साथ ही रिवाल्वर दिखा कर उन से मकान छोड़ कर जाने को कहता है। शमरोज की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में की जा रही है उचित कार्रवाई
काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।