बागेश्वर: सरयू नदी में बहे रिटायर्ड सैनिक, अग्निकुंड के पास से बरामद हुआ शव

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बीते कल मंगलवार को सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक की सरयू नदी में बहने से मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक रघुवीर सिंह बिष्ट (उम्र 70 वर्ष) बीते कल मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद उन्हें सरयू नदी में उतरते देखा गया। जैसे ही लोगों ने बुजुर्ग को नदी में बहते देखा तो तत्काल डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद पूर्व सैनिक का शव अग्निकुंड के पास से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक ने सुसाइड किया है। पुलिस जांच कर रही है।