उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अजय भट्ट चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, सुशील पंवार बने कोषाध्यक्ष

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में शीतकालीन खेलों (विंटर स्पोर्ट्स) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बीते कल शुक्रवार को ‘विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड’ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

जो निर्वाचन अधिकारी एस.एस. पांगती की देखरेख में संपन्न हुई। इस चुनाव प्रक्रिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं
​चुनाव प्रक्रिया के तहत अभिमन्यु पटवाल को सचिव और सुशील पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा, एसपीएस रावत और विजेंद्र को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और राज्य में विंटर स्पोर्ट्स के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

​
रहें उपस्थित

चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण मेहता, जेपी जोशी, अरविंद ज्याला और सतीश बहुखंडी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
​