मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश दिए कि लोगों के अनावश्यक चालान न काटे जाए। अनावश्यक चालान काट कर उन्हें तंग न किया जाए।
लोगों को किया जाए जागरूक-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों द्वारा अक्सर सीपीयू पर चालान के बहाने उत्पीड़न का आरोप लगाने के मामले सामने आते हैं। मुख्यमंत्री ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर अनावश्यक चालानों की संख्या न बढ़ाने को कहा। इसके बजाय लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की बात कही।