अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई। जिस पर कांग्रेजनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद
इस मौके पर पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अपर्ति कर प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनके किए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी ने बेहद विषम परिस्थितियों में इंदिरा गांधी के बलिदान के बाद देश की सत्ता की बागडोर संभाली। उन्होंने आधुनिक भारत की सोच को लेकर देश के विकास में अभूतपूर्व कार्य किये। वरिष्ठ कानग्रेस नेता एड. केवल सती ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश को अग्रणी देश बनाने के लिए अपनी युवा सोच से अनेक अभूतपूर्व निर्णय लेकर 21वीं सदी की सोच को परिलक्षित किया। जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी ने कहा कि अब युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिलाकर उन्होंने भविष्य की सोच को प्रदर्शित किया।
इस मौके पर रहे मौजूद
इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सेवादल प्रभारी एवं बीडीसी सदस्य पारितोष जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला महिला महामंत्री जया जोशी, सेवादल महिला अध्यक्ष शोभा जोशी, सरस्वती रोढ़िया, तारा तिवारी, किरन आर्या, जिला महामंत्री प्रशासन परितोष जोशी, जिला मंत्री बीके पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला विक्रम बिष्ट, अब्दुल निजाम कुरैशी, महिपाल प्रसाद, लछ्म राम, तारा भंडारी, पुष्पा पांडेय, वैभव पांडेय, रमेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।