20 नवंबर: विश्व बाल दिवस, नवंबर में फिर मनाया जाता है बाल दिवस, जानें विश्व बाल दिवस का इतिहास

आज 20 नवंबर 2025 है। आज सार्वभौमिक बाल दिवस है। प्रतिवर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों में जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार करने के लिए मनाया जाता है।

20 नवंबर को विश्व बाल दिवस

भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। हालांकि नवंबर माह में एक नहीं बल्कि दो बार बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं लेकिन एक दौर में भारत में भी 20 नवंबर ही बाल दिवस के लिए निर्धारित था। 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर बच्चों को समर्पित करते हुए बाल दिवस मनाया जाता है। वहीं दूसरा बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा के साथ मनाने की शुरुआत की।

जानें कब हुई शुरूआत

विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत 1954 से हुई। पहली बार सार्वभौमिक बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया। उसके बाद से यह दिन बाल दिवस के लिए निर्धारित हो गया और प्रतिवर्ष इस दिन सार्वभौमिक बाल दिवस मनाया जाने लगा। यह उत्सव 1959 में ‘बाल अधिकारों की घोषणा’ और 1989 में ‘बाल अधिकारों पर सम्मेलन’ को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 20 नवंबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।